अपने वतन के खातिर हम जान लूटा देंगे, दुश्मन जो नजर डाले हम उसको मिटा देंगे
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_332.html
जौनपुर। 19 से 25 नवम्बर 2016 तक कौमी एकता सप्ताह मनाये जाने के क्रम में आज दूसरे दिन जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एस एन सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभाकक्षा में अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जनपद के मदरसों से आये प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा मदरसों से आये प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धकों द्वारा सद्भावना व भाईचारा कायम करने का संकल्प लिया गया। इन्तजार हुसैन ने देश की एकता के बारे में कविता पढ़ा कि ’’अपने वतन के खातिर हम जान लूटा देंगे, दुश्मन जो नजर डाले हम उसको मिटा देंगे’’, समी उल्लाह ने ’’बहुत खूबसूरत है मेरा वतन, तअस्सुब के बटते है गंगों जमन’’ मो0 कलीम ने गाया ’’मेरा कुछ गया फिर मिलाने से पहले, दीया बुझ गया झिलमिलाने से पहले, कली मर गयी मुस्कुराने से पहले’’ गीत सुनाकर वह-वाही लूटी। मो0 मुर्तजा मदनी ने कहा कि भारत देश हिन्दू मुस्लिम एकता की वजह से ही आजाद हुआ है, देश के हिन्दू मुस्लिम दो हाथ है।, अनवर अहमद कासमी ने कहा कि एक मजहब जालिमों का दूसरा मजलूमों का है सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का है। विचार सबके अलग है फिर भी हम एक है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह द्वारा आपसी भाईचारा बढ़ाये जाने की बात कही, उन्होंने कहा कि हमसब एक है हमारी समस्याएं एक है पूरे विश्व में हमसब जैसा इंसान कही नही है हम सबको भारतीय होने पर गर्व है हम सबका सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है तथा मदरसों में बच्चों को अच्छी तालिम देकर उन्हें इंसान बनाना भी है। इस अवसर पर मो0 मुर्तजा हसन, समीउल्लाह, अब्दुल्ला उमर, शमसाद अहमद, नूरूलहुदा, मो0 अकबर, अल्ताफुर रहमान, मो0 सरफराज, जकाउल्ला, शिवकुमार, सुमित सिंह, अच्छेलाल, अनिल उपाध्याय, भूलन यादव, विकास, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उमा यादव, रवि, सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे। संचालन श्रीप्रकाश गौतम ने संचालन किया आभार प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के के त्रिपाठी ने व्यक्त किया। 21 नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस के रूप में अपरान्ह 2 बजे से विकास भवन सभाकक्ष में मनाया जायेगा।

