योगी आदित्य नाथ का जोरदार स्वागत


 मछलीशहर। गोरखपुर के साॅसद योगी आदित्य नाथ का सुजानगॅज जाते समय नगर के चुंगी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।हाॅलाकि सुरक्षा कारणों से वे गाड़ी से बाहर नहीं निकले लेकिन उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खिड़की मे से ही फूल मालाओ से लाद दिया।स्वागत करने वालों मे भाजपा के जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव, बच्चा भईया, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह, महामंत्री संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, राजकुमार पटवा, राजेश गुप्ता, बृजेश शुक्ला, राकेश जायसवाल, सहित सैकड़ो लोग थे।इसी क्रम में सोमवार को देर शाम मछलीशहर नगर के सुजानगंज के चौराहे पर पहुची भाजपा के परिवर्तन यात्रा का भाजपा के लोगो ने बड़े ही उल्लास के साथ स्वागत किया और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।परिवर्तन यात्रा मुगराबादशाहपुर विधान सभा के बरईपार से होते हुए मछलीशहर नगर में पहुची थी और यहाँ से मुगराबादशाहपुर रवाना हो गयी।जहा पर रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सुबह सुजानगंज के लिए रवाना हुई।
गोरखपुर के सांसद एवं भाजपा के फायर ब्रिगेड नेता योगीआदित्यनाथ का मडियाहूं में भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने  अपने कार्यालय के सामने दर्जनों समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी क्रम में कोतवाली चौराहे पर भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू , अखिल प्रताप सिंह राधा कृष्ण शर्मा आदि लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related

news 1454182922456742034

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item