अधिवक्ताओ ने तहसील परिसर में फैली गन्दगी को लेकर तहसीलदार का किया घेराव


स्वछता अभियान को मुँह चिढ़ा रहा परिस
 मछलीशहर। स्थानीय तहसील परिसर में जगह जगह फैली गंदगी और जानवरों के मल मूत्र की सडांध से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने तहसीलदार रामजीत मौर्य का घेराव कर दिया ।अधिवक्ताओ ने आरोप लगाया कि पूय तहसील परिसर भीषण गंदगी की चपेट मे है।बरामदो मे जगह जगह कूडे का ढेर लगा हुआ है। जानवरों के मलमूत्र जगह जगह सडांध पैदा कर रहे है ।अधिवक्ताओ का बैठना दूभर हो गया है।तहसील मे आने वाले वादकारियो को भी नाक मुँह बंद करके चलना पड़ता है।वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने कहा कि देश भले ही स्वच्छ हो रहा हो लेकिन तहसील परिसर मे आकर देखने पर पता चलता है कि स्वच्छता अभियान यहाँ दम तोड़ रहा है।बता दे कि तहसील मे नियुक्त सफाई कर्मी की मृत्यु के बाद से उसके स्थान पर नयी नियुक्ति नहीं होने से साफ सफाई व्यवस्था बाधित है।तहसीलदार ने नगर पंचायत से सफाई कर्मी बुलवाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।घेराव करते समय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सरजू प्रसाद बिन्द, सन्दीप गुप्ता, आशीष चौबे, पवन गुप्ता, अम्बिका बिन्द, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, कुवॅर भारत सिंह, पप्पू दुबे, हरिनायक तिवारी आदि थे।

Related

news 625756404348306585

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item