इच्छुक कलाकार 27 नवम्बर को करायें नामांकन
https://www.shirazehind.com/2016/11/27_22.html
जौनपुर। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि एक दिवसीय जनपदस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमें निम्न बिधा में 15 से 29 वर्ष के मध्य के कलाकार भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि लोक नृत्य (फोक डान्स), लेकगीत (फोक सांग), एंकाकी (वन एक्ट प्ले), क्लासिकल वोकल (हिन्दुस्तानी), क्लासिकल वोकल (कनार्टिक), सितार वादन, बासुरी वादन, तबला वादन, वीण वादन, मृदगम, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, भरतनाटयम नृत्य, कत्थक नृत्य, कुचिपुडी नृत्य, एक्सटेम्पोर (इलोक्यूशन), मार्शल आर्ट हेतु इच्छुक कलाकार नामांकन 27 नवम्बर को जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में पूर्वान्ह 10 बजे से 5 बजे तक करा सकते हैं।

