बर्ड फ्लू बीमारी से बचाव कार्य की बैठक बुधवार
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_134.html
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं आयुक्त वाराणसी ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि नेशनल जूलोजिकल पार्क/डियर पार्क नई दिल्ली व गांधी जूलोजिकल पार्क ग्वालियर में एवियन इन्फ्लूएन्जा (एच 5 एन 8) के आउट ब्रेक होने की सूचना प्राप्त हुई है जिसके माध्यम से समस्त राज्यों/जनपदों में एवियन इन्फ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचाव कार्य हेतु तैयारियां करने एवं सावधानियां बरतने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि 23 नवम्बर को जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में अपरान्ह 7 बजे कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित है।
