हिन्दू युवा वाहिनी ने बांग्लादेशियों के खिलाफ खोला मोर्चा

 जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और हमारे यहां रह रहे बांग्लादेशियों को यहां से भगाने की मांग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान विधायक अपने वोटबैंक की राजनीति के लिये जिस तरह से बाग्लादेशियों व ईरानियों को बसाया है, आज उनकी संख्या 25000 से ऊपर हो गयी है जो बहुत ही घातक है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह जौनपुर ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। जौनपुर की जो शान्ति व्यवस्था है, वह न बिगड़े। ऐसे में 10 दिन के अन्दर गैरभारतीय प्रवासियांे को चिन्हित करके उनका वोटर लिस्ट, राशन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि से नाम काटकर उनको उनके देश वापस भेज दिया जाय, अन्यथा हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता इनके ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक विपिन दूबे, महामंत्री सतीश सिंह, अश्वनी सिंह, प्रिन्स, अमित शुक्ला, प्रशान्त सहित अन्य मौजूद रहे।

Related

news 1843771392214625555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item