हेपेटाइटिस बी से बचाव का एकमात्र विकल्पः डा केएन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_960.html
जौनपुर। मृत्युन्जय केयर इण्डिया परिवार के बैनर तले रामचरन सिंह इण्टर कालेज रवनियां में हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता अभियान के अनुक्रम में डा. केएन त्रिपाठी ने हेपेटाइटिस बी के विषय में जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह एक जानलेवा बीमारी है। कुछ सावधानियां व टीकाकरण द्वारा ही इससे बचा जा सकता है। हेपटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति इस रोग के विषय में तभी जान पाता है जब वह पूर्णतः उसकी चपेट में आ जाता है। रोगी के बचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो जाती है। इसका एकमात्र निदान लीवर ट्रांस प्लाण्ट गरीब लोगों की क्षमता से बाहर की चीज है, इसलिये उक्त विषय में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हेपेटाइटिस बी के 3 टीके लगवाने के बाद हम इस बीमारी से पूर्णरूपेण मुक्त हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. अजेय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

