युवा समाजसेवी नीरज श्रीधर का अनशन लाया रंग

 पानी की टंकी व पाइप लाइन का निर्माण कार्य शुरू
 जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव की पेयजल समस्या को लेकर अनशन पर बैठे युवा समाजसेवी नीरज श्रीधर को लोगों ने मना लिया। साथ ही प्रशासन की ओर से पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये टंकी का निर्माण भी शुरू हो गया। मालूम हो कि उक्त गांव की पेयजल समस्या को लेकर श्रीधर हौज गांव में स्थित शहीद स्थल पर अनशन शुरू कर दिये। इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय लोगों का काफी सहयोग मिला। इस मौके पर श्रीधर ने बताया कि इस समस्या से लक्ष्मीनगर, अभेरवां, हौज खास, मुरारपुर, समोपरु, मरदानपुर, शाहबड़ेपुर के हजारों लोग पीड़ित हैं। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने समझाया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पानी की टंकी व उपरोक्त गांवों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ जिसके चलते अनशन समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने श्रीधर का मुंह मीठा कराकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही ढोल-ताशे की धुन पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर लालजी सिंह चौहान, सुबाष शुक्ला, आलोक शुक्ला, प्रदीप शर्मा, महेन्द्र शर्मा, जलालु चौहान, बच्ची चौहान, सिविल सारजन राजभर, कुन्दन राय के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों महिला, पुरूष, युवा आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3294527438008598502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item