रविवार को भी खुला रहेगा बिजली विभाग
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_366.html
जौनपुर। विद्युत विभाग शाहगंज के एसडीओ दीपक जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बिजली विभाग रविवार को भी खुलेगा रहेगा। रविवार को उपभोक्ता आकर अपना बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। श्री जायसवाल ने यह भी बताया कि उपभोक्ता पुराना 5 सौ रूपये एवं 1 हजार रूपये का नोट लाकर अपना बिल जमा कर सकते हैं। रविवार को भी कलेक्शन काउण्टर खुला रहेगा जहां उपभोक्ता पुरानी नोटों के साथ अपना बिल जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 14 नवम्बर दिन सोमवार तक विभाग द्वारा की जा रही है जिसका लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं।

