प्रधानपति को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने प्रधानपति को गोली मारने वाले एक और वांछित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार धारा 307 से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी धौरइल थाना सरायख्वाजा को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमुहाई के पास खड़ा था। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर को एक कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त जेल भेज दिया गया।

Related

news 4332493129717151116

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item