खड़ी ट्रक में घुसा टेंपो, तीन महिला समेत चार घायल

 मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के निकट हाइवे पर खड़े ट्रक में एक टेंपो पीछे से घुस गया।जिसमे सवार तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी की हालात नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीती रात जौनपुर - रायबरेली मार्ग पर उक्त गांव के निकट मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के फत्तू सराय निवासी 40 वर्षीय शांति देवी , 50 वर्षीय सीता देवी , 26 वर्षीय अनीता देवी निजी कार्य से जौनपुर गयी हुई थी।वहाँ से लौटते समय उन्होंने एक टेंपो किराये पर लेकर घर के लिए रवाना हुई। वे रात में जैसे ही आनापुर गांव के निकट पहुंची। टेंपो असंतुलित होकर हाइवे से सटकर खड़े ट्रक में घुस गई।जिसमे टेम्पो चालक 35 वर्षीय इम्तियाज जौनपुर के लाइन बाजार निवासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही कुछ समय के लिए वह अफरा तफरी मच गई।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।किसी ने वही से फोन द्वारा एम्बुलेन्स को सूचना दी।सभी घायलों को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहा पर पता चला अनीता गर्भवती भी है।जिसमे वह भी गंभीर रूप से घायल है।सभी की हालात नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related

news 8430735043043623490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item