हूटर की हुंकार में उड़ा यातायात माह

 जौनपुर। यातायात माह में रोज सैकड़ों चालान किये जा रहे है। लेकिन जिले में सत्ताधारी दल के नेता चाहे हूटर बजायें अथवा बाइक पर चार सवारी चले उनसे कोई बोलने वाला नहीं है। चौराहो पर तैनात सिंपाही व याातायात उप निरीक्षक कार्यवाही की जगह उनकी कार जाम से निकलवाने के लिए रास्ता खाली कराते है। साथ ही नेताओं को सलाम भी ठोकते है। पहली नवम्बर से यातायात के तहत चौराहों पर घेरेबन्दी कर चालान किये जा रहे है। लेकिन इस अभियान में नेताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। नेताओं के वाहन चौराहों व भीड़ वाले इलाकों से हूटर बजाते निकलते है। लेकिन यातायात टीम की क्या मजाल कि वह पूछ ले कि किस पद पर है और किस अधिकार से हूटर का इस्तेमाल कर रहे है। नेता है कि झण्डे की आड़ में अपनी हनक बनाये है। झण्डा व हूटर लगाकर लोगों को खौफजदा करने वाले तथाकथित नेताओें को सपा के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। ट्रैफिक पुलिस को डर रहता है कि न जाने कब कौन बड़े नेता को फोन मिला दे और उसके बाद सड़क पर फजीहत हो जाय। इससे बचने के लिए यातायात टीम छोटभैये नेताओं से बचती है। इसके अलावा डग्गामार वाहनों का संचालन भी बदस्तूद हो रहा है। राजस्व को चूना लगाने वाले इन सवारी वाहनों पर भी शिकन्जा नहीं कसा गया है। जिले के सभी प्रमुख मार्गो पर डग्गामारी धूम से हो रही है। जिससे यह कहा जा सकता है कि यातायात माह सिर्फ दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। पुलिस की मोटी कमाई का बने डग्गामारी की वजह से रोज दुर्घटनायें हो रही है। शहर में ही वाहनों के गति पर नियंत्रण नही लगाया जा रहा है। नो इण्ट्री के बाद भी बड़े वाहन शहर में घुसे जा रहे है और उनसे वसूली की जा रही है।

Related

news 1768113049719694824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item