बिद्युत टीमों को चकमा दे रहे बकायेदार
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_548.html
जौनपुर। बिजली के बकायेदार टीमों को चकमा देकर नये कनेक्शन ले रहे है। इससे विभाग का करोड़ों रूपया फंसा हुआ है और इसकी अदायगी करा पाने में विभागीय अधिकारियों को पसीने छूट रहे है। इसकी वजह से बोगस वसूली करने वाले अभियन्ताओं पर कभी भी गाज गिर सकती है। सूत्रों के अनुसार कई अवर अभियन्ता विभाग के निशाने पर है। इनपर आरोप है कि बकाये बिलों की अदायगी के लिए चलाये जा रहे चेकिग अभियान में खानापूर्ति करते है। शहर के हजारों उपभोक्ता बकायेदार है। जो पुराना बिल नहीं जमा कर रहे है बल्कि नये नाम से कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग कर रहे है। इसी वजह से विभाग का बकाये में और भी धन फंस गया है। वही कुछ उपभोक्ता कम क्षमता का कनेक्शन लेकर बिजली का अधिक उपयोग कर रहे है। इससे विभाग भी घाटे में जा रहा है। विभाग के आला अधिकारी कहते हैं कि बिलों की अदायगी में तेजी लाने के निर्देश टीमों को दिये गये है। जो भी टीम बकाये बिलों की अदायगी समय से नहीं करेगी उनपर कार्यवाही की जायेगी। चेकिग में खेल पाया गया तो इलाके के अवर अभियन्ता निपटेगें।

