कार्यकर्ता संगठन की रीढ़
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_879.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी को जनता आशा की नजर से देख रही है। सर्व समाज की एक मात्र पार्टी भाजपा है। जहां सभी वर्ग के लोगों का हित समाहित है। देश के विकास के लिए अब तक जो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। अन्य दलों ने नहीं किया। उक्त बातें बदलापुर विधान सभा के नेता तुलसी राम केवट ने गुरूवार को कही। 11 नवम्बर को हैदरपुर मंे पिछड़ा वर्ग महासम्ेमलन की समीक्षा बैठके के दौरान कलिंजरा बाजार में वे पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। जो किसी जाति वर्ग विशेष के नहीं होते। वे पार्टी के सजग प्रहरी होते है जो जनता के बीच रहकर संगठन के कार्यो को बताने का काम करते है। पिछड़ा वर्ग हमेशा से अपने विकास की आस लगाये है। भाजपा से अपने उत्थान के लिए पिछड़े वर्ग के लोग समर्थन कर रहे है। जिसके दम पर विधान सभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश का भी सर्वागीण विकास करेगी। उन्होने लोगों से अपील किया कि पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हैदरपुर में भारी संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर बदलापुर मण्डल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, विनोद शर्मा, साहब लाल चैधरी, मोनू निषाद, अजय सिंह, संजीव सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

