दंगल में पहलवानों ने दिखाये दांव पेच

जौनपुर। श्रीकृष्ण नगर सरोखनपुर बदलापुर के मिडिल स्कूल पर गुरूवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। दंगल का उद्घाटन युवा नेता विवेक सिंह राजा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पहलवानों ने अपने दंाव पेच दिखाये। सरोखनपुर के सलमान और कौडिया के मोहन के वीच मुकाबले में मोहन को विजय मिली जबकि अभिषेक रसिकापुर तथा मोहन कौड़िया के बीच हुई कुश्ती में मोहन ने दुबारा बाजी मारी। इसी प्रकार गोपाल गरवारे तथा राजबहादुर धर्मापुर के बीच हुई कुश्ती पर बराबरी पर छूटी। विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया गया। दंगल के आयोजक राम प्रसाद यादव, उमाशंकर शुक्ला, सत्यम् सिंह, आशीष सिंह सोनू रहे। निर्णायक शिवकुमार तथा संचालन संतलाल ने किया। इस अवसर पद बड़ी संख्या में ग्रामीण कुश्ती देखने के लिए उमड़े रहे।

Related

news 5103400544205485400

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item