तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने दो लोगो को रौदा, मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_612.html
जौनपुर । सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथा ब्लाक के पास आज तेज रफ़्तार से शाहगंज से सुल्तानपुर जा रही स्कार्पियो गाड़ी के चपेट में आने से दो युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ दो लोगो की मौत से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरपतहां थानाक्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अखिलेश हरिजन बगल गांव मिश्रीपुर के मिण्टू सिंह उम्र 40 वर्ष अपनी अपनी बाइक से थाना क्षेत्र के सुइथा ब्लाक लखनऊ - बलिया मार्ग पर तेज रफ्तार से शाहगंज की तरफ से आ रही स्कार्पियो दो लोगो को रौदते हुऐ सुल्तानपुर की तरफ निकल गई। दोनो लोगो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सुइथाकलां ले गए जहां पर डाक्टरो ने दोनो को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस की लापरवाही सामने दिखाई दिया कोई पुलिस वाला उस गाड़ी को पकड़ नही पाई । दो लोगो का अचानक मौत हो जाने पर परिवार मे मचा कोहराम।