ठण्ड बढने के साथ चोरों का हौसला बढ़ा, एक ही रात में दो विद्यालयों में की चोरियां



 मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालयों का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, खाना बनाने के बर्तन सहित भगौनो पर हाथ साफ कर दिया।दोनो विद्यालयों पर चोरी की घटनाओं की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। बीती रात चोरों ने सुजानगंज- मछलीशहर मार्ग के किनारे मतरी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व् वहाँ से उसी रोड 3 किमी की दुरी पर थलोई प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया।चोरों द्वारा दोनों विद्यालय से पांच गैस सिलेंडर, चार बड़ा बड़ा भगौना, खाने के लिए रखे गए बर्तन सहित अन्य काफी सामान चुरा ले गए।चोर अपने साथ स्कूल के कुछ जरुरी कागजात भी ले गए। सुबह विद्यालय खोलने के लिए पहुंचे थलोई गांव के प्रधानाध्यापक भगवती दीन ने विद्यालय में कमरे का ताला टुटा देखा तो विद्यालय में हुई चोरी की सूचना ग्राम प्रधान सहित कोतवाली पुलिस को दी गई।वही दूसरी तरफ मतरी के प्रधानाध्यापक के छुट्टी पर होने की वजह से एनपीआरसी महेंद्र पटेल ने विद्यालय में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी।एक साथ एक एक ही रोड पर स्थित दोनों विद्यालय पर हुई चोरियां क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related

news 1756374071634650787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item