तकनीकी गड़बड़ी से तीन दिनों से ठप्प था पंजीकरण
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_55.html
मछलीशहर। स्थानीय तहसील के उपनिबंधक कार्यालय में कम्यूटर में आयीं तकनीकी गड़बड़ी के कारण तीन दिनों से रजिस्ट्री कार्य पूर्णतः ठप्प था। तीन दिनों में लाखों की राजस्व की क्षति हो चुकी है । बताया जाता है कि बुद्धवार को अचानक उपनिबंधक कार्यालय के कम्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी हो गयी । उपनिबंधक कार्यालय के प्रभारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व कमला देवी ने बताया कि सर्वर लोड नहीं ले रहा था । इसकी सूचना जिला मुख्यालय में देकर तकनीशियन से सम्पर्क किया गया । इसके बावजूद भी दूसरे दिन भी गड़बड़ी ठीक नहीं हो पायी ।बुद्धवार व गुरूवार को मिलाकर लगभग दो दर्जन बड़ी मालियत की रजिस्ट्री पंजीकरण नहीं हो पाया । कई वसीयत भी पेंडिंग रह गयी । क्रेता विक्रेता स्टाम्प खरीदकर दो दिनों से रजिस्ट्री लिखवाकर पंजीकरण न होने से वापस लौटते रहे।शुक्रवार को देर शाम कम्प्यूटर ठीक होने पर लोगो ने राहत की सास लिए।अब शनिवार से सुचारू रूप से कार्य होगा । अधिवक्ताओं व वसिकानवीस संघ व बैनामा लिखाने वालों ने राहत की सांस लिया

