पटेल की साहित्य के प्रसार की जरूरत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_41.html
जौनपुर। कुर्मी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई के तत्वावधान में सरदार पटेल चैक मड़ियाहूं मंे देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने सरदार पटेल की मूर्ति एवं नवीनीकरण शिलापट का अनवरण कर आमदकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत शोभनाथ पटेल ने तथा आभार जिलाध्यक्ष राम चन्द्र पटेल ने किया। श्री कटियार ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म दिन मनाना तभी सार्थक होगा जब देश के सभी नागरिकों व धर्माे को पटेल के साहित्य का प्रचार प्रसार के माध्यम से उन तक पहुंचाया जाय। पटेल के साहित्य को कुछ लोगों ने पनपने नहीं दिया। यदि ऐसा होता तो देश में आतंकवाद व नस्लवा न होता। उनके द्वारा लिये गये राष्ट्रहित के कठोर निर्णयों को आत्मसात कर आगे बढ़ना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने कहा कि पटेल को राष्ट्रपे्रम के अलावा किसी प्रकार का कोई लोभ नहीं था। प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर दयाल , सुश्री ललिता कटियार, सदानन्द, ब्रह्मदेव उपाध्याय, विजय मौर्य, सुनील मौर्य , तेरस पटेल ने सरदार पटेल पर अपने विचार व्यक्त किये। अन्त मंे 15 शिक्षकों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन शरद पटेल ने किया।

