डेगूं से महिला की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_7.html
जौनपुर। डेगूं से आये दिन मौत हो रही है। दर्जनों पीड़ित लोग अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे है। केराकत तहसील के सहरा गांव में 27 वर्षीय रेनू पत्नी मोहन यादव डेगंू की चपेट में आने से वाराणसी में इलाज करा रही थी जहां उसकी गुरूवार को मौत हो गयी। ज्ञात हो कि 10 दिन तक जिला मुख्यालय पर इलाज कराने के बाद रेनू दो दिनों से वाराणसी में इलाज करा रही थी।

