भाकपा ने ब्लाक पर दिया धरना
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_72.html
जौनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौसिल ने सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर गुरूवार को बक्शा विकास खण्ड कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार पूजीपतियों को संरक्षण प्रदान कर रही है जबकि गरीबी, बेरोजगारी तथा मंहगाई पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। किसानों को उनकी उपज का वास्तविक कीमत नहीं मिल पा रहा है। गरीबों को दो जून की रोटी नसीब नहीं हो रही है और पूजीपतियों के हित और उन्हे लाभ पहुंचाने की योजनाये अमल में लायी जा रही है। सभा की अध्यक्षता सन्त लाल यादव व संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया। धरने को विजय कुमार यादव ऊदल, सुभाष गौतम, सुभाष पटेल, राम प्रसाद त्रिपाठी, जय लाल सरोज, विजय राजभर आदि ने सम्बोधित किया।

