किसान समाज पार्टी ने दिया धरना



 जौनपुर । किसान समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शैलेश कंुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री किसानों पर ध्यान नहीं दे रहे है। सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में रही लेकिन किसानों का भला नहीं हुआ बल्कि उनका शोषण हुआ। किसान नीलगाय से परेशान है। दलहन, सब्जी, साग , मटर, अरहर की खेती नष्ट हो रही है। किसान भूखों मर रहे है। उन्होने सरकार से मांग किया कि नील गाय हो पकड़ा जाय और उनका नसबन्दी किया जाय। जिससे उनकी संख्या कम हा सके। अन्यथा पार्टी आन्दोलन के लिए विवश होगी। प्रदेश में डेगूं का कहर है। मुख्यमंत्री अपने घरेलू घगड़े मंे व्यस्त है। सुधीर सिंह, अमित तिवारी, मोहन शुक्ला, सुरेश दुबे, मुरारी शुक्ला, गुलाब शुक्ला, शिव मोहन जीत लाल आदि मौजूद रहे।

Related

news 7864464094952918822

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item