ठेकेदार के विरूद्ध मुकदमा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_431.html
जौनपुर। उपजिलाधिकारी बदलापुर ममता मालवीय, सहायक अभियन्ता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग व अवर अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा तेजी बाजार लोहिन्दा मार्ग की जाँच किये। समय से सड़क का निर्माण कार्य न कराने व निर्माण कार्य की गुणवक्ता युक्त न होने के कारण ठीकेदार आरएन कांट्रेक्शन के मालिक राजनाथ यादव के विरुद्ध उपजिलाधिकारी बदलापुर ने लेखपाल अखिलेश यादव को थाना सुजानगंज भेजकर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कराया।
