स्थगनादेश पर हुआ विवाद, पुलिस ने किया चालान

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के स्थगनादेश के बावजूद भी मकान मालिक ने किरायेदार से विवाद किया जिस पर पुलिस ने अशांति भंग में दोनों पक्ष को धारा 151 के तहत चालान न्यायालय भेज दिया। मालूम हो कि जहांगीराबाद में अरूण गुप्ता की चाय की दुकान पिछले 40 वर्षों से है जिसके मालिक साहब लाल यादव ने शारदा देवी अग्रहरि को दुकान सहित मकान बेच दिया। इस पर किरायेदार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिस पर विद्वान न्यायाधीश ने स्थगनादेश दे दिया। दुकान के ऊपर से नीचे कूड़ा फेंकने पर किरायेदार ने विरोध किया तो नये मकान मालिक के मनबढ़ दो लड़के विवाद कर लिये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर धारा 151 में चालान कर दिया।

Related

news 2562684931811940217

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item