शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के अमर शहीद स्मारक ग्राम को विशेष स्थान दिलाये जाने की मांग को लेकर बुधवार को युवा समाजसेवी नीरज श्रीधर के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टेªट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्रीधर ने कहा कि देश को आजाद कराने की लड़ाई में अमन भूमिका निभाने वाले यह गांव शासन-प्रशासन से उपेक्षित है। सिरकोनी ब्लाक मंे जनसंख्या के मामले में तीसरा स्थान रखने वाले इस गांव की आंसू पोंछने वाला कोई नहीं है जिसको लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वीणा उठाया है। श्रीधर के अनुसार उक्त गांव को अति विशेष ग्राम का दर्जा दिया जाय। उसका नामकरण शहीद नगर रखा जाय। शहीद स्मारक के पास पार्क एवं नवीन धर्मशाला का निर्माण कराया जाय। जौनपुर-वाराणसी मार्ग से शहीद स्थल तक लिंक मार्ग पर सोलर लाइट की स्थायी व्यवस्था की जाय। युवा समाजसेवी नीरज श्रीधर के नेतृत्व में 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के दौरान जोगेन्द्र सिंह, आलोक शुक्ला, महेन्द्र शर्मा, अर्जुन चौहान, रवि राजभर, अनिल राजभर, ज्ञानेन्द्र, सनोज, चन्द्रशेखर चौहान, अखिलेश राजभर, अरूण शुक्ला, सूरज शुक्ला, सूरज राजभर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 1714357051608871822

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item