जाम से निजात दिलाने में पुलिस विफल

 जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर को तीन जिला मुख्यालयो को जोड़ने वाले प्रमुख तिराहे पर डग्गा मार वाहनो के खड़ा कर सवारी भरने से लगने वाले जाम के झाम से निजात दिलाने में पुलिस पूरी तरह बिफल साबित हो रही है । आलम यह है कि इस जाम मंे मरीज को लेकर जाने वाले एम्बुलेन्स भी बुरी तरह फंस जाते है जिसके चलते मरीज की हालत और बिगड़ जाती है । क्षेत्रीय जनो द्वारा कई बार ध्यान आकृष्ट किया गया लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात ही निकला । मंगलवार को समस्या तब और जटिल हो गयी जब एक मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेन्स भी जाम के झाम मे उलझ गयी । जिससे निकलने मंे उसे काफी समय जाया करना पड़ा । जब की एम्बुलेन्स मे सवार मरीज की हालत बिगड़ने लगी द्यतिराहे पर लगे जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी संभालने वाला पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा । लोगो का मानना है कि यदि प्राइवेट वाहनो को इस तिराहे पर बने कथित वाहन अड्डे को अन्यत्र हटा दिया जाय तो होने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है ।

Related

news 6693740137899574511

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item