परिवर्तन यात्रा से उत्तर प्रदेश मे परिवर्तन की लहर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_499.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर के जंघइ तीराहे पर भाजपा के परिवर्तन सारथी कार्यकर्ताओ ने आगामी 17 दिसम्बर को प्रदेश से आ रही परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के मद्देनजर मछलीशहर विधान सभा का भ्रमण कर लोगों को सभा स्थलों व स्वागत स्थल पर भारी संख्या मे पहुँचने कि अपील किया ।
रविवार की सुबह लगभग दस बजे जंघई तिराहे पर परिवर्तन सारथीयो की टोली को भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।उन्होंने कहा परिवर्तन यात्रा से उत्तर प्रदेश मे परिवर्तन की लहर चल जाएंगी परिवर्तन बहुत ही जरूरी है ।प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही । ऐसे मे भाजपा की तरफ लोगो उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है ।भाजपा सरकार बनने पर ही प्रदेश का विकास संभव है।उन्होंने बताया यह टोली मछलीशहर मंड़ल के नगर व ग्रामीण क्षेत्र मे घर -घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धि को बताएँगे ।और लोगों से परिवर्तन यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच कर आएं हुए नेताओं के विचारों को सुनने की अपील करेंगे ।इस अवसर पर जिला संयोजक युवा सम्मेलन पंकज मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ,संदीप तिवारी ,उमेश तिवारी ,संतोष सिंह ,अंकुर द्विवेदी ,संदीप पाठक ,हरेराम पटेल ,राकेश सिंह ,राहुल सिंह ,नीरज सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

