प्रधान मन्त्री के आदेशो की उड़ाई जा रही है धज्जियां
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_495.html
जलालपुर (जौनपुर) प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी ने काला धन वा जाली नोटो के करोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आठ नवम्बर को आधी रात को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए र्निदेश जारी करते हुए पाँच सौ व एक हजार का नोट बाजार से बन्द कर दिया और आम जन को राहत के लिए आस्पताल , पेट्रोल पंप ,रेलवे,आदि जगहो पर नोटो को लेने के लिए 14नवम्बर तक छूट रखा है और बैंको तथा डाक घरो को रविवार को खोलने के साथ साथ नोटो को बदलने के लिए एक पहचान पत्र लगाकर चार हजार बदले जाने वा खाते मे पैसा जमा करने का भी र्निदेश दिया है लेकिन यहा जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है एक भी आदेशो का सुचार रूप से पालन नही किया जा रहा है जिससे आम जन को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।
दवा के दुकानो पर पाँच सौ वा एक हजार का नोट देखते ही छुट्टटा का बहाना कर के मरिजो को दवा नही दिया जा रहा है मरीज दवा के अभाव मे मर रहे है
पेट्रोल पंप पर भी मजबूरी का फायदा उठाकर पाँच सौ वा एक हजार का नोट ले कर तेल भर दिया जा रहा है। रोडवेज बसो मे नोट देखते ही यात्रियो को रास्ते मे उतार दिया जा रहा है डाक घरो मे आज तक नोट बदलने के लिए पैसा आया ही नही बैंको मे पहचान पत्रो पर पैसा बदला ही नही जा रहा है और सुबह से लम्बी कतारो मे खडे़ लोगो को दो ही बजे पैसा खत्म हो जाने की बात कह कर घर वापास कर दिया जा रहा है और गेट बन्द कर दिया जा रहा है जबकी बैंक 6बजे खोले रखने का र्निदेश है। आदि जगहो पर प्रधान मन्त्री के र्निदेशो का धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे आम जन काफी परेशान है।और इस पर शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

