बाहर की दवा लिखने से भड़के सपा विधायक , जमकर हुआ हंगामा

जौनपुर। जिला अस्पताल में मरीजो को बाहर से दवा लिखे जाने से नाराज लालगंज के सपा विधायक और उनके समर्थको ने जमकर हंगामा किया। इस दरम्यान विधायक और डॉ 0 डीपी सिंह के बीच नोक झोक भी हुआ। गुस्से से लाल पीले हुए विधायक ने डीएम , सीएमओ से शिकायत किया। उधर अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध होने का दावा किया है ।
आजमगढ़ जिले के लालगंज में दो दिन पूर्व एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनो का इलाज जौनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। आज दोनों का हालचाल लेने के लिए लालगंज के विधायक बेचई सरोज आये हुए थे। घायल के परिजनों ने विधायक से शिकायत किया कि घायलो के इलाज के लिए सारी दवाएं , मरहम पट्टी सभी बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाई जा रही है। इतना सुनते ही विधायक जी लाल पीले होते हुए वहां पर मौजूद डॉक्टर पर बरस पड़े। देखते ही देखते दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। हंगामा के कारण अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। उधर विधायक ने इसकी शिकायत डीएम और सीएमओ से किया ही साथ में यह भी धमकी दे गए कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की धमकी दिया

Related

news 2320064094633737485

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item