बैंक से पैसा न मिलने के कारण बृद्ध को पड़ा अटैक , मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_707.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सहावे गांव के एक बृद्ध का बैंक से पैसा न निकल पाने के कारण दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। बृद्ध की मौत से उसके घर में बज रही शादी की शहनाई की जगह कोहराम मच गया है।
शाहगंज थाना क्षेत्र सहावे गांव के निवासी रामू मौर्या के पुत्र सुनील मौर्या की शादी 16 नवम्बर को थी। आज से उसके घर में मंगल गीत शुरू हो गया था। रामू शादी के लिए बैंक से पैसा निकालने के लिए कल बैंक गया था। बैंक से उसे मात्र चार हज़ार रूपये मिला। पूरा पैसा न मिलने के कारण वह सदमे में आ गया। किसी तरह वह घर पहुंच। रात में उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरो ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बृद्ध की मौत से उसके घर में बज रही शादी की शहनाई की जगह कोहराम मच गया है। घर की महिलाओ की चित्कार से पुरे इलाके मातम का माहौल हो गया है। घर के लोगो ने इस मौत का जिम्मेदार मोदी द्वारा बंद किये गए पांच सौ - एक हज़ार रूपये को ही ठहराया है।