ग्राम प्रधान ने बच्चों को दिया टाई, बेल्ट व परिचय पत्र
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_550.html
जौनपुर। जनपद के करंजाकला विकास खण्ड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में शुक्रवार को ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मीना यादव द्वारा बच्चों को टाई, बेल्ट एवं परिचय पत्र वितरित किया गया। युवा सपा नेता संतोष यादव की मौजूदगी में ग्राम प्रधान श्रीमती यादव द्वारा वितरित किये गये टाई, बेल्ट, परिचय पत्र प्राप्त कर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर सुशील पाण्डेय, उमाशंकर, जोखन गौड़, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, सहायक अध्यापक सुभाष चन्द्र सिंह, विजय प्रताप यादव, लालधर यादव, सचिन, कनक उपाध्याय, नीरज यादव आदि लोग उपस्थित रहे

