ग्रामीण क्षेत्रों में कलाकारों की कमी नहीं

 नगर पंचायत अध्यक्ष के यहां फ़िल्मी कलाकारों का जमावड़ा 
 मछलीशहर : टार्जन फ़िल्म टार्जन में टार्जन की भूमिका निभाने वाले मुम्बई से आये हेमन्त बिरजे का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है बशर्ते उनको उचित प्लेटफार्म मिले । लगन व कड़ी मेहनत लोगों को उचाईयो पर पहुचाता है । नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास पर फ़िल्मी व सीरियल कलाकारों के कहा कि आज देश में युवक युवतियां ही नहीं बच्चे भी कलाकार बनने की ललक रखतें हैं ।हेमन्त बिरजे टार्जन फ़िल्म के अलावा वीराना , कमांडो , डाकू मलखान में भूमिका निभाई है ।सूर्या फ़िल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है । दूसरे कलाकार सुदेश वैरी ने घायल , बार्डर , आर्मी , वंश ,एल ओ सी जैसी 43 फ़िल्मों में भूमिका निभाई है ।टीवी चैनल कलस पर भी शक्ति सीरियल में कला का लोहा मानव रहे हैं । फिल्मों में बच्चों की भूमिका के लिए मसहूर मास्टर राजू फ़िल्म व टीवी सीरियल में नारद की भूमिका के लिए मशहूर हैं ।जय हनुमान , जय माँ दुर्गा , दर्शन दे भगवान ,शनि महिमा के अलावा कलस चैनल पर बानी , इश्क द कलमा में भी भूमिका निभाई है ।वर्ष 77 में राष्ट्रपति पुरस्कार व वर्ष 78 में फ़िल्म फेयर अवार्ड पा चुके हैं । फ़िल्मी कलाकार अलाउद्दीन खां अनुराग कश्यप की फ़िल्म ब्लैक फ्राइडे ,शूट आउटेड बटाला ,वन्स अपान ए टाइम में शोहरत तो बटोरी ही है । जी टी वी में सबाना आजमी के सीरियल अम्मा , शक्तिमान , सुराग , चाचा चौधरी में प्रतिभा बिखेरा है । इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत संजय जायसवाल , लाल बहादुर टंडन ,प्रदीप भोज्यवाल , देवी प्रसाद , अखिलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । लोगों का हुजूम एक नजर देखने के लिए उमड़ पड़ा था

Related

news 6975271870272188630

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item