रोडवेज बस पर लगेज से यात्री बेहाल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_56.html
जौनपुर। परिवहन निगम के नियमों को ताक पर रख रोडवेज की अनुबन्धित बसों पर व्यसायिक सामानों की बीच रास्ते मे खड़ी कर लोडिंग किये जाने से यात्रियो को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है । हालत यह है कि इन बसों के चालक परिचालक अवैध कमाई के चक्कर मे यात्रियों को हलाकान करने से बाज नही आ रहे है । शुक्रवार को दिन में 10 बजे इलाहाबाद से बदलापुर की ओर जा रही बादशाहपुर डिपो की अनुबन्धित बस यूपी 62 एटी 3498 गजराजगंज तिराहे पर लगभग एक घंटो तक खड़ी कर व्यापारी के माल की लोडिंग किया । इस बीच यात्रियो के बिरोध पर चालक परिचालक यात्रियो से दुब्र्यवहार करने से भी बाज नही आये द्यमाल लोडिंग करने के बाद ही बस गन्तब्य स्थल को रवाना हुई । क्षेत्रीय प्रबन्धक इलाहाबाद परिक्षेत्र हरिश्चन्द्र यादव ने बताया कि स्टापेज के अतिरिक्त बीच रास्ते मे बस खड़ी कर माल लोडिंग कराना गलत है । यदि कोई रोडवेज /अनुबन्धित बस का चालक परिचालक ऐसा करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी । प्राइवेट ढाबो पर बस खड़ी कर फ्री मे नास्ता पानी करना व ब्यावशायिक माल की लोडिंग अनलोड्ंग करना आम बात हो गयी है द्यजिसके कारण यात्री परेशान हो रहे है ।

