पुत्री के साथ दुराचार करने के आरोप में दरिंदा गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_58.html
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूँ कोलवाली के अंतर्गत एक गांव के एक पिता द्वारा अपने पुत्री के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी एक दुराचारी पिता की हरकतें सभ्य समाज के लिए कलंक है। दरिंदे की शादी गीता देवी से 25 वर्ष पूर्व हुई थी, दो पुत्र एवं एक पुत्री के पिता ने नौकरी के दौरान सूरत में एक और शादी कर लिया था। जिसके वजह से पहली पत्नी को उत्पीड़न का शिकार बनाता है और साथ में 17 वर्षीया पुत्री ज्योति पर बुरी निगाह रखता है, ज्योति के अनुसार अश्लील फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर लगातार उत्पीड़न करता है। बीते एक नवम्बर को ज्योति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पिता के करतूत की शिकायत किया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिलीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

