शरीयत में दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_84.html
जौनपुर। अटाला मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद आल इण्डिया पर्सनल ला बोर्ड के आह्वान पर तहफ्फुज शरियत कान्फेन्स का आयोजन किया गया। जिसमंे तमाम लोगों ने शिरकत किया। जलसे को को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक हाजी अफजाल ने कहा कि केन्द्र की सरकार अपनी नामाकियां को छिपाने के लिए इस तरह के शिगूफे छोड़र देश को देश को बांटने को काम कर रही है। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि अब मुसलमानों को अपने हक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। तीन तलाक का मुददा शरीयत के मुताबिक ही चलेगा। इसमें किसी भी किश्म की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस बात को हुकूमत अच्छी तरह से समझ ले। कारी महमूद ने कहा कि इस तहरीक को आगे बढ़ाते हुए हस्ताक्षर अभियान को सुप्रीम कोर्ट को दिया जायेगा। सदारत करते हुए मौलाना तौफीक अहम कासमी ने कहा कि मजहबे इस्लाम के खिलाफ पूरी दुनियां में साजिशें की जा रही है। तीन तलाक का मुद्दा छेड़कर मुल्क में भाईचारगी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना आफक, कारी इसरार अहमद, मौलाना सलमीन, हफीज शाह, जावेद महमूद, अब्दुल अहद आदि ने सम्बोधित किया। इरशाद मंसूरी, फिरोज अहमद, एजाज अहमद, साजिद हमीद, असलम अंसारी, नेहाल अंसारी आदि मौजूद रहे।
