दिव्यांग शिविर के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_570.html
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि तिलकधारी महाविद्यालय के मैदान में विशाल दिव्यांग शिविर का प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें जनपद से आने वाले दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया जायेगा। दिव्यांगो को पण्डाल में बैठने के लिए तीन ब्लाक बनाये गये है जिसमें जनपद से आने वाले दिव्यागों को बैठने की विकास खण्डवार अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पण्डाल के प्रत्येक ब्लाक में शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु एक-एक मजिस्ट्रेट तथा उनके सहातार्थ एक सहायक मजिस्ट्रेट तैनात किया है जो अपने-अपने ब्लाक में आने जाने वाले विकलांगों को निर्धारित स्थान पर बैठाने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होगे। उन्होंने ब्लाक ए में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु राजीव कुमार सिंह चकबन्दी अधिकारी बदलापुर को मजिस्ट्रेट के लिए तैनात किया है साथ ही सहयोग के लिए एहतेशाम अहमद को सहायक मजिस्ट्रेट के लिए तैनात किया है। इसी प्रकार ब्लाक बी में सोमेश पाण्डे, रामनयन सिंह यादव, ब्लाक सी में कल्याण प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक को तैनात किया है तथा मंच के पास सत्येन्द्र कुमार ज्वाइंट मजिस्टेªट मछलीशहर, मंच के मध्म आर बी सिंह बंदोबस्त अधिकारी, मंच के उत्तरी छोर पर शशि कान्त शुक्ला, कार्यक्रम स्थल के पश्चिमी छोर पर साहित्य निकष सिंह एवं वीआईपी प्रकोष्ठ में शैलेश राय जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी को तैनात किया गया है। उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले दिव्यांग अपने-अपने गृह ब्लाक से बडे़ वाहनों से मुख्यालय पर आयेगे उनको उतारने के पश्चात वाहन निर्धारित पार्किग स्थल पर खड़े किये जायेगे। वाहनों को विकास खण्डवार अलग-अलग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जायेगा। टीडी कालेज में स्थापित कट्रोल रूम में निर्देश प्राप्त करके कार्यक्रम की समाप्ति पर बड़े वाहन कार्यक्रम स्थल के पास निर्धारित मार्ग से भेजे जायेगे। वाहनों के पार्किंग हेतु मजिस्ट्रेटो की भी तैनाती की गयी है। पार्किंग स्थल कृषि भवन पर विकास खण्ड महराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, रामपुर, बरसठी, डोभी एवं सुइथाकला विकास खण्ड के कुल 95 वाहन खड़े होगे उक्त स्थल हेतु लालता प्रसाद तहसीलदार बदलापुर एवं पी के राय तहसीलदार केराकत को तैनात किया गया है। इसी प्रकार बी आर पी कालेज मैदान में कडेदीन शर्मा तहसीलदार मडियाहॅू, राम कैलाश सरोज तहसीलदार शाहगंज को मजिस्टेªट तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था हेतु कृषि भवन से उत्सव मोटल तक अयोध्या प्रसाद डिप्टी कलेक्टर, सिपाह से उत्सव मोटल तक कृपा शंकर पाण्डेय अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर, बीआरपी कालेज से टीडी कालेज मुख्य द्धार तथा लाइनबाजार ओंकार सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, निकास द्धार पूर्वी सुश्री ममता मालवीय उपजिलाधिकारी बदलापुर, निकास द्धार उत्तरी रामजीत मौर्य तहसीलदार मछलीशहर, उत्तरी निकास द्धार से होम्योपैथिक कालेज की गली से मुख्य मार्ग तक सुग्रीव प्रसाद वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी को तैनात किया गया है जो बराबर चक्रमण कर तैनात पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे।

