पशु तस्करो ने की पत्थरबाजी, ग्रामीण घायल

मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में ठण्ड बढ़ने के साथ पशु चोरों का आतंक भी बढता जा रहा है।सोमवार की रात  पशु चोरों ने आसपास के दो गाँवो में एक ग्रामीण का भैस उठा  ले गए और दूसरे स्थान पर चोरी करते समय ग्रामीण द्वारा विरोध करने पर पत्थर बाजी करके घायल कर दिया। बताते है कि सोमवार की रात पशु चोरों ने सिकरारा थाना के कुरनी तिवारी का पूरा गांव निवासी जीत बहादुर यादव की भैस चोरी कर भागने में सफल हो गए। उन्होंने अपनी भैस को घर के बगल सड़क किनारे मड़हे में बांधी थी।जहाँ से पशु तस्करो ने भैस को चुरा लिया। दूसरी घटना कुरनी गांव के बगल आनापुर गांव निवासी विजय बिंद के यहाँ हुई।जहा पर सोमवात की रात बारह बजे पाही पर बने मड़हे में सो रहा था।इसी बीच अचानक पहुचे तीन पशु तस्करो ने भैस छोड़ ही रहे थे।पशु तस्करो को देख जब विरोध किया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए और जब चिल्लाते हुए मड़हे रखी लाठी उठाकर उन्हें दौड़ाया।चीख सुनकर जब ग्रामीणों के आते देख सड़क पर खड़ी पिकअप की तरफ भागने लगे और ललकारने पर पशु तस्कर वाहन के अंदर रखे पत्थर से हमला कर दिया।जिसके चलते विजय विन्द घायल हो गए।परिजन आनन फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहा पर घायल का उपचार किया गया।

Related

news 9104256542855013414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item