प्रतिबन्ध के बावजूद नही थमी हर्ष फायरिंग
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_583.html
जौनपुर। जिले में प्रतिबन्ध के बावजूद अधिकांश वैवाहिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिग धुंआधार किया जा रहा है। जो लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। प्रशासन और मनबढ़े लोग नीयम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। कई बार घटनायें होने के बावजूद न तो पुलिस ही हर्ष फाय¨रग रोकने के लिए गंभीर है और न ही प्रशासनिक अफसर। जिले में भी हर्ष फाय¨रग में गोली लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। परंतु वक्ती तौर पर कार्रवाई कर बाद में मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। सरकार द्वारा पूर्णतय प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी लोग शादी-विवाह में हर्ष फायंिरग करते हैं। जिले में बीते साल हर्ष फाय¨रग की कई घटनाएं सामने आई थीं। इनमें कई लोग घायल हुए थे। लेकिन पुलिस ने इन सभी मामलों में उदासीनता का प्रमाण देते हुए मामलों को रफा-दफा कर दिया था। ऐसा नहीं है कि वर्तमान में शादी-विवाह के सीजन में हर्ष फाय¨रग नहीं की जा रही। खूब हर्ष फायरिग की जा रही है। परंतु पुलिस उस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। इसके साथ ही कारतूसों की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी चेंिकग अभियान नहीं चलाया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी कहते हैं हर्ष फायंिरग को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में पहले ही दिशानिर्देश जारी हैं। यदि कहीं हर्ष फायरिग की घटना होती है संबंधित थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी