 |
फोटो : हरिशचंद्र श्रीवास्तव |
जौनपुर। जिले में कोहरे का आगाज हो गया है। मंगलवार को सवेरे जनपद कोहरे के आगोश में रहा
इसकी की वजह से लोगो को परेशानी उठानी पडी। ठंड के पहले कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त
व्यस्त कर दिया। विजीविलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते चल रहे हैं। इसका असर ट्रेन
पर भी पड़ रहा है। जिले में विजीविलिटी 50 मीटर से भी कम होने की वजह से सड़क मार्ग वाधित रहा।
इसके अलावा कोहरे की वजह से पारा भी काफी लुड़क गया। आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। कल तक मौसम साफ था और गुलाबी ठंड
पड़ रही थी वहीं आज सुबह घने कोहरे ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। कोहरे
के कारण मार्निग वाक करने वालों को परेशानी हुई तो किसानों को खेतों से अपनी सब्ज्यिां
निकालने तथा कृषि कार्य में दुशवारियां पैदा हुई। लोगों की सवेरे की दिनचर्या भी अस्त व्यस्त हो
गयी। ठण्ड से लोग ठिठुरते नजर आये।