समाजसेवी नीरज लगातार पिला रहे चाय
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_618.html
जौनपुर। बैकों में कतारवद्ध लोगों की सेवा में समाजसेवी आगे आ रहे हैं। व महिलाओं व वृद्धों के लिए चाय व पानी की व्यवस्था निरन्तर कर रहे है। युवा समाज सेवी श्रीरज श्रीधर ग्रामीण क्षेत्र के जो जो बैक , यूनियन बैक सिरकोनी, यूनियन बैक जफराबाद, कबूलपुर, धर्मापुर, इमलो तथा त्रिलोचन बाजार में विगत 9 नवम्बर से लगातार एक एक घण्टे लोगों को चाय पिला रहे हैं। उन्होने माताओं तथा वृद्ध जनों से अपील किया कि धैर्य रखते हुए समय का इन्तजार करें। सरकार के कार्य में सहयोग करें। आपका धैर्य सरकार के विरोधियों के मुंह पर तमाचा साबित होगा। भविष्य में नोट बन्दी का पूरा लाभ गरीबों व ईमानदारों को मिलेगा। शनिवार को ग्रामीण बैक जफराबाद पर चाय वितरण का समापन किया गया।

