रैली निकालकर किया जागरुक

जौनपुर। माँ भगवती इन्टरनेशनल एकेडमी पट्टीनरेन्द्रपुर सुइथाकला के बच्चों ने रैली निकालकर गांव गांव भ्रमण करते हुए लोगों को शौचालय के प्रति जागरूक किया। यूनिसेफ से पंजीकृत गरिमा परियोजना के तत्वावधान में परियोजना प्रबंधक आकाश श्रीवास्तव द्वारा रैली के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक सन्दीप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में वातावरण को शुद्ध रखने तथा रोग रहित जीवन जीने के लिए घर घर में शौचालय आवश्यक है तथा इस विषय में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। प्रबन्धक ने फीता काटकर रैली को रवाना किया जो बगल के कई गांवों में संदेश देकर जागरूक करती हुयी पुनः विद्यालय पर वापस आकर समाप्त हुयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि भूषण दूबे, सौरभ सिंह, दिलीप दूबे, वंदना सिंह, आनंद त्रिपाठी, कुसुम सिंह, महेंद्र नाथ सिंह तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related

news 1944691776465200719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item