डीएम ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में कार्य न करने वाले आधिकारियों को दिया चेतावनी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_62.html
जौनपुर जिलाधिकरी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में माननीय मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों, डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना की विभागवार समीक्षा किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने हौसला पोषण योजना में डीपीओ पवन यादव को प्रगति लाने का निर्देश दिया। डीआईओएस भाष्कर मिश्र को विद्यालयों के निर्माण कार्य एवं नरहन भूमि विवाद को सीआरओ/डीडीसी से मिलकर शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी को लोहिया आवास, इन्दिरा आवास एवं स्वच्छ शौचालय के कार्य में शतप्रतिशत प्रगति कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा किया तथा शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश सीएमओ रविन्द्र कुमार को दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के तीनों अधि0 अधिकारी द्वारा एलएनडी कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये विद्युतीकरण कार्य को जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा कराई जॉच की गयी थी जिसमें विद्युत पोल, ट्रास्फार्मर एवं गांव में विद्युतीकरण की दरशायी गयी संख्या में काफी अन्तर पाया गया है। उन्होंने ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा विद्युत अधिकारियों के विरूद्ध शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश डीएसटीओ रामनारायण यादव को दिया। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा बनायी गयी सड़को की 6 अधिकारियों द्वारा जॉच कराई जिसमें ज्यादातर सड़के बनी नही अथवा बनने के बाद ही खराब पायी गयी या निर्माण दिखाया गया सड़क पर कार्य को शुरू ही नही किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आज ही ठेकेदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने आरईएस द्वारा निर्माण करायी गयी सड़क तेजी बाजार से लोहिन्दा, महराजगंज थाना वाली रोड पर खराब कार्य के लिए भी ठेकेदार के विरूद्ध 2 नवम्बर को प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जिलाधिकारी ने आधार कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति आदि में सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह को कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार मेला के माध्यम से हर माह रोजगार दिलाने के लिए प्रशन्सा किया तथा इसीप्रकार आगे भी कार्य करने का निर्देश दिया। उपायुक्त मनरेगा को लक्ष्य के सापेक्ष सभी तालाबों के कार्य न कराने पर नाराजगी व्यक्त किया। राजकीय निर्माण निगम वाराणसी द्वारा तहसीलों के भवन समय से तैयार न करने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। इसीप्रकार राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ द्वारा राजकीय एलोपैथिक मेड़िकल कालेज सिद्दीकपुर के कार्य में लापरवाही बरतने पर शासन को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 जल निगम एमआई अन्सारी द्वारा हैण्डपम्प की स्थापना तथा रिबोर के कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त किया। एन0आर0एल0एम0 कमलेश कुमार सोनी को महिला स्वयं सहायता समूह के कार्य में तेजी लाने तथा 15 दिसम्बर तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 50 लाख रू0 से उपर की परियोजनाओं की गहन समीक्षा किया तथा धन रहने एवं समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को लोहिया गांव में लोहिया आवास मानक के अनुसार समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सभी तालाबों का लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी कल्याणकारी विभागों द्वारा शादी अनुदान के पात्र लाभार्थियों की जॉचकर आंनलाइन 5 नवम्बर तक निर्देशालय को तथा 6 नवम्बर तक हार्ड कापी जिले पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, सीएमओ रविन्द्र कुमार, सीवीओ डा0 विरेन्द्र कुमार, डीडीओ दयाराम, श्रमायुक्त बीएन दूबे, डीएसओ डा0 आर के तिवारी, सहायक अभि0लघु सिचाई उमाकान्त तिवारी, अधि0अभि0 चन्द्रशेखर सिंह आजाद, बीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।

