चोरों ने किराना की दुकान में सेंधमारी कर हजारों का सामान उड़ाया



खेतासराय (जौनपुर)।क्षेत्र के गोरारी बाजार में बुधवार की रात किराना की दुकान में सेंधमारी कर चोर नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गये।सुबह किराना व्यवसायी अनिल कुमार बरनवाल को जानकारी हुई। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गयी है। आर्यनगर गोरारी निवासी अनिल कुमार बरनवाल की घर के पास किराना की दुकान है।आज सुबह दुकान में सेंध लगी देख वह दंग रह गये।दुकान के अन्दर बाक्स में रखे चार हजार रुपये, रिफाइन तेल के डिब्बे व अन्य कीमती सामान गायब थे।चोरी गये सामान की कीमत बीस हजार से अधिक बताई जा रही है।

Related

news 2304717982173041196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item