हम जियेंगे और मारेंगे ऐ वतन तेरे लिये.........



बरसठी। कश्मीर के उडी में शहीद हुए जवानों के लिये सराय विक्रम गांव में युवा समाजसेवी अरविन्द उपाध्याय के घर श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें उपस्थित लोगो ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।शहीदों के आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने के लिये भगवती जगरण भी कराया गया जो देर रात तक चलता रहा।भगवती जागरण में मुम्बई से आये कलाकार गायक उत्तर कलाश्री पं सुरेश शुक्ला ने जैसे ही शहीद जवानों के लिये हम जियेंगे और मारेंगे ऐ वतन तेरे लिये, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये, गाना शुरू किया वैसे ही वहा मौजूद हजारों की भीड़ ने तालिया बजाते हुए भारत माता की जय के नारे से लोगों को हिला दिया।जवानों की शहादत को याद कर लोगो के रोंगटे खड़े हो गये।एक के बाद एक देवी जागरण के गीतों से लोगो को बांधे रखे।बीच बीच में राधा कृष्ण,हनुमान की झांकी ने लोंगो का मन मोह लिया।इसके बाद एक के बाद एक आये कलाकारों ने अपने गीत से लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया।वाराणसी की गायक कलाकार भावना सिंह, मंटू मिश्रा, व बृजेश सिंह ने भी अपने देवी गीत व राष्ट्रगीत से लोंगो को आनन्दित करते रहे।कार्यक्रम के आयोजक अरविन्द उपाध्याय ने कहा कि आज जो हमारे देश के सैनिक सीमा पर अपने जान गवा कर देश के लोंगो की रक्षा कर रहे है उनकी शहादत को सलाम करने उनको श्रद्धांजलि देने के लिये यह कार्यक्रम किया है।जिससे युवा पीढ़ी अपने देश के सैनिकों का सम्मान करें।सुरेश शुक्ला ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम युवाओं को प्रेरणा देना चाहते है कि वे अपने देश व देश के लिये मर मिटने वाले सैनिकों के प्रति आदर सम्मान रखे।कार्यक्रम की शुरुआत मुम्बई से आये ब्रह्मर्षि पं बद्रीप्रसाद शुक्ल महाराज ने वैदिक मंत्रों से की।बीच बीच में कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का सम्मान आयोजक ने साफा बांधकर व अंग वस्त्र भेंट कर किया।कार्यक्रम में आरपी सिंह, सात्विक तिवारी, संतोषी उपाध्याय, डॉ अजय सिंह, डब्बू सिंह, राधेश्याम उपाध्याय, जयदीप,संदीप,अजीत सिंह राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मो अब्बास, दीपक, राहुल आदि लोग रहे।

Related

news 8393982300335067539

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item