सांसद मछलीशहर के कार्यप्रणाली से बीजेपी के मिशन 2017 को लग सकता झटका !

जौनपुर। क्षेत्र की जनता के लिए ईद का चाँद बन चुके मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद की हवा हवाई राजनीत और मीडिया के सामने सफ़ेद झूठ बोलना जिले की  चार विधानसभाओ में चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों के लिए हार का कारण बन सकता है। इनके झूठ बोलने के तरीके से जनता को लगता है कही किसी दिन ये न बोल दे कि गंगा को मैंने ही पृथ्वी पर लाया था। समय रहते  बीजेपी के शीर्ष नेताओ ने इस पर ध्यान नही दिया तो मिशन 2017 को करारा झटका लगना तय माना जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2014 में सीधे दिल्ली से मछलीशहर सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी उतारे गए रामचरित्र निषाद की नैय्या को मोदी के तूफान ने पार करते हुए उन्हें संसद में पहुंचा दिया। वेगैर मेहनत , परिश्रम से एम पी बनाने वाले रामचरित निषाद हमेशा क्षेत्र से गायब ही रहते है। कभी जौनपुर आये भी तो वो कुछ खास लोगो के बीच रहकर वापस दिल्ली की फ्लाइट पकड़ लेते है। सांसद के इस रवैये से मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के केराकत , जफराबाद , मड़ियाहूं और मछलीशहर विधान सभा की जनता , कार्यकर्ता और बीजेपी नेताओ में काफी मायूसी है। सांसद जी के कार्य प्रणाली के बारे में मछलीशहर विधान सभा के स्थानीय कार्यकर्ता रामजीत गुप्ता , जय सिंह , मनीष सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओ से बातचीत किया गया तो सभी ने कहा कि चुनाव के बाद से सांसद महोदय का जब हम लोगो ने दर्शन नही कर पाए तो आम जनता की दूर की बात है। ऐसे में हम लोग इस विधान सभा चुनाव में कौन सा मुह लेकर जनता से वोट मांगने जायेगे।
लगभग यही अल्फाज मड़ियाहूं के कार्यकर्ता रामजी तिवारी , गणेश साहू अशोक सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ का है। जफराबाद विधानसभा सुधाकर शुक्ल ,, राकेश पाण्डेय , शशि मौर्या समेत दर्जनों लोगो ने कहा कि हमारे सांसद तो ईद की चाँद से बढ़कर ईद की चाँद साल भर एक बार तो दिख जाता है लेकिन ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी मेरे क्षेत्र सितारा सांसद नही दिखे। केराकत के अमित सिंह रघुवंशी , राजू श्रीवास्तव , मनीष सिंह , अशोक कुमार समेत कई कार्यकर्ता इस बात से नाराज नही है कि वह क्षेत्र में नही दिखते उनकी पीड़ा है कि हमारे इलाके का बेटा संजय सिंह देश के लिए शहीद हो गया उनके नाम पर शहीद के गांव में   कोई विकास कार्य किया भी नही ऊपर से मीडिया से झूठ बोल रहे है कि हमने केंद्र और प्रदेश सरकार से मिलने वाली सभी मुआवजा दिलवा दिया है। इससे क्षेत्र की जनता में खासी नाराजगी है। 

Related

politics 1375974147157264620

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item