53 युवतियों को मिला रोजगार
https://www.shirazehind.com/2016/11/53.html
जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले योजनाओं में से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एक है। जिलाधिकारी भानुचन्द गोस्वामी के निर्देश पर कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन कौशल विकास मिशन जौनपुर के तत्वाधान में प्रशिक्षण प्रदाता संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा इन्द्रासनी काम्पलेक्स बलूआघाट में आयोजित किया गया। इसके अन्तर्गत पहले दिन निजीक्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी पेटीएम लखनऊ के एच0आर0 मैनेजर प्रमोद कुमार, दीपक शाही एवं “मेरा हुनर” दिल्ली के एच0आर0 मैनेजर गायत्री प्रसाद त्रिवेदी द्वारा 200 उपस्थित प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया जिसमें पे0टी0एम0 में 33 का एवं मेरा हुनर में 20 का चयन हुआ। कल आई0एस0डी0एन0 और अन्य कम्पनियों द्वारा भी चयन की कार्यवाही सम्पादित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी दयाराम ने युवाओं को संम्बोधित करते हुये बताया कि हर व्यक्ति में योग्यता और हुनर होता है। जरुरत है कि उनकी पहचान कर सहीढ़ग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते है। जिला सेवायोजना अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने युवाओं का आहवान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन से जुड़कर लाभ उठायें। इस अवसर पर जे0के0एस0एस0 के निदेशक अरविन्द सिंह ने आगन्तुक का स्वागत किया इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी के0के0 त्रिपाठी कौशल विकास मिशन के मैनेजर सर्वेश मिश्रा, राजीव कुमार, सतीश सिंह, सुशांत चौबे, धुव पाठक, अमित सिंह एवं दिक्षा सिंह उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन और निदेशक बृजेश सिंह ने किया।

