समाधान दिवस का दो माह का रोस्टर जारी



जौनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने जन समस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारियों के दो माह का रोस्टर जारी किया है। जिसमें नवम्बर माह में प्रथम शनिवार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं रा0 द्वारा केराकत, चंदवक तृतीय शनिवार को जलालपुर कोतवाली थाना में समाधान दिवस किया जायेगा इसीप्रकार अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा प्रथम शनिवार को सरायखाजा, बक्शा, तृतीय शनिवार को महराजगंज, सुजानगंज में, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रथम शनिवार जफराबाद, तृतीय शनिवार लाइनबाजार में, उपजिलाधिकारी शाहगंज द्वारा प्रथम शनिवार खेतासराय, तृतीय शनिवार सरपतहां, उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा प्रथम शनिवार जलालपुर, तृतीय शनिवार गौराबादशाहपुर, उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रथम शनिवार सिकरारा, तृतीय शनिवार बक्शा, उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा प्रथम शनिवार महराजगंज, तृतीय शनिवार सिंगरामऊ, उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारा प्रथम शनिवार मुंगराबादशाहपुर, तृतीय शनिवार मछलीशहर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू द्वारा प्रथम शनिवार सुरेरी, तृतीय शनिवार रामपुर, दिसम्बर माह में प्रथम शनिवार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं रा0 द्वारा गौराबादशाहपुर, केराकत, तृतीय शनिवार को खुटहन, सरपतहा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा प्रथम शनिवार को बरसठी, मीरगंज, तृतीय शनिवार को बदलापुर, सिंगरामऊ में, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रथम शनिवार कोतवाली, तृतीय शनिवार जफराबाद में, उपजिलाधिकारी शाहगंज द्वारा प्रथम शनिवार खुटहन, तृतीय शनिवार खेतासराय, उपजिलाधिकारी केराकत द्वारा प्रथम शनिवार चंदवक, तृतीय शनिवार गौराबादशाहपुर, उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्रथम शनिवार सिकरारा, तृतीय शनिवार सरायख्वाजा, उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा प्रथम शनिवार सुजानगंज, तृतीय शनिवार महराजगंज, उपजिलाधिकारी मछलीशहर द्वारा प्रथम शनिवार मुंगराबादशाहपुर, तृतीय शनिवार मछलीशहर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू द्वारा प्रथम शनिवार मड़ियाहॅू, तृतीय शनिवार बरसठी थाना में समाधान दिवस किया जायेगा।

Related

news 5396157865979344285

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item