6 नवम्बर को जगदीश सोनकर मज़दूरों को बाटेंगे साइकिल
https://www.shirazehind.com/2016/11/6.html
जौनपुर। सहायक श्रम आयुक्त बीएन दुबे ने बताया कि 6 नवम्बर को पूर्वान्ह् 11 बजे विकास खण्ड परिसर मछलीशहर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार साइकिल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा। साइकिल वितरण का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जगदीश सोनकर परती भूमि एवं जल संसाधन राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा सम्पन्न किया जायेगा।

