999 दीप जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2016/11/999.html
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में गुुरुवार की शाम शहीदों के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। 18 शहीदों को कुल 999 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर लोगों ने शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और सरकार से शहीदों के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ उनके जीवकोपार्जन के सामान भी उपलब्ध कराने की अपील की गयी। गौरतलब हो कि गत माह से पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा कश्मीर में घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें देश के 18 सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करते हुए शहादत का जाम पी चुके है। शहीद हुए सैनिकों के लिए जनपद के लोगों द्वारा जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम नगर के रसूलाबाद स्थित चौराहे पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सुभाष अग्रहरि व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन साहू भाईजी के नेतृत्व में शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसमें 999 दीप जलाकर कश्मीर में शहीद हुए देश के 18 सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन आजाद साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सभासद सत्येंद्र साहू, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू, अचल साहू, आनंद साहू, अनूप साहू, अनिरुद्ध गुप्ता, मनोज सोनकर, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित किये जाने की मांग भी उठायी।

