मरकजी सीरत कमेटी ने इरफान अब्बासी को चुना अपना नया अध्यक्ष


जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी की वार्षिक बैठक नगर के शाही अटाला मस्जिद में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नुरूद्दीन अंसारी ने की। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने एक राय होकर इस वर्ष के जश्न-ए-
यौमुन्नबी व जुलूस मदहे सहाबा को कामयाब बनाने पर अपना विचार व्यक्त किया। कुरआन पाक की तेलावत के बाद मजहर आसिफ, साजिद अलीम, अरशद कुरैशी, इरशाद खान, हनीफ अंसारी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने जुलूस में चार चांद लगाने के लिये अपनी राय दी जिसके बाद समारोह को सम्पन्न कराने हेतु नयी कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव हुआ। पारित प्रस्ताव के समर्थन में इरफान अब्बासी एडवोकेट को सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उन्हें यह अधिकार दिया गया कि वे अपनी कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर लें। इस अवसर पर नौशाद अहमद, नफीस खां, जल्लू खां, मखसूद, इस्माइल कुरैशी, नन्हू खां, मो. तसलीम, फैयाज खां, लड्डन खां, एसएमएस सिद्दीकी एडवोकेट, एखलाक राइनी, नेहाल अंसारी, अरशद अंसारी, जमशेद खां, टिल्लू चाचा, मो. सज्जाद, मो. सलीम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व सचिव सलीम खान ने किया। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक अफजाल अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि वे पिछले दो वर्षों के चयनित अध्यक्ष रहे हैं जिसके बाद इस वर्ष का चुनाव बीते 13 नवम्बर को कराकर डा. हसीन बबलू को अध्यक्ष चुना गया है जहां तमाम फनसिपाहगरी के अखाड़ों, नज्म खां अंजुमनों, सजावट कमेटियों के लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 2400638996111938732

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item